भभुआ, मार्च 13 -- पुल की रेलिंग टूटने व सड़क क्षतिग्रस्त होने से हादसे से आशंका बढ़ी पुल की चौड़ाई कम होने से दोनों ओर से वाहन आने पर लगता है जाम (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भगवानपुर-नौगढ़ सड़क में जैतपुर कला गांव के पास सोन नहर पर वर्षों पूर्व बना पुल बदहाल हो गया है। इसके दोनों तरफ की रेलिंग जगह-जगह टूट गई है। पथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में इस सड़क पर आने-जाने वाली यात्री बस और छोटे-छोटे यात्री वाहनों के नहर में पलटने से सड़क हादसे की आशंका बढ़ गई है। चालक जब पुल के पास पहुंचते हैं, तब वह बड़ी सावधानी से वाहन का परिचालन करते हैं। ग्रामीण घरभरन बिंद, पप्पू सिंह, अरुण सिंह ने बताया कि जब इस पुल से होकर कोई बड़ा वाहन गुजरता है या दोनों ओर से फोर व्हीलर वाहन आ जाते हैं तब कभी-कभी जाम लग जाता है। क्योंकि इसकी चौड़ाई कम है। पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.