सीवान, सितम्बर 30 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हुलेसड़ा गांव के सतार मियां और आसमा खातून के छोटे पुत्र फिरोज अली ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। फिरोज अली का चयन मेघालय क्रिकेट बोर्ड की ओर से कर्नल सी के नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए किया गया है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है।

फिरोज का चयन फिरोज का चयन आगामी 12 से 15 अक्टूबर को शिलांग में आयोजित मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश,19 से 22 अक्टूबर को मेघालय बनाम मणिपुर और 27 से 30 अक्टूबर को मेघालय बनाम मिजोरम के खेले जाने वाले मैच के लिए किया गया है। उसके कर्नल सी के नायडू टूर्नामेंट के लिए घोषित क्रिकेट टीम में चयन की खबर मिलते हीं उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे से गांव से निकलकर र...