भगवानपुर के मुक्केबाजों ने जीते पांच पदक
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी। सीबीएसई ईस्ट जोन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सनबीम भगवानपुर के पांच मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य कुल पांच पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता चंदौली में 21 से 25 अगस्त डालिम्स स्कूल चकिया में खेली गई। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य पटेल ने स्वर्ण, आयुष सिंह ने रजत, जबकि प्रियांशु सिंह, मोहित सिंह और सर्वजीत सिंह ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 बालक टीम के आदित्य पटेल और आयुष सिंह गुरुग्राम में 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने बनाई जगह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.