भभुआ, अप्रैल 6 -- मौसम में बदलाव के कारण चिंतित होने लगे प्रखंड के किसान गेहूं के डंठल में नमी आने की वजह से तीन दिन तक कटनी रूकी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम हुई रिमझिम बारिश के दौरान कई गांवों में बर्फ के छींटे भी पड़े। हवा के कारण कुछ गांवों के बधार में लगी गेहूं की फसल गिर गई, जिसकी हार्वेस्टर से कटनी करने में दिक्कत होगी। बारिश से भींगने की वजह से गेहूं के डंठल में नमी आ गई है, जिससे कटनी नहीं हो सकेगी। खलिहान में रखे फसल के बोझे हवा से बिखर गए। उसे किसानों को समेटना पड़ा है। इससे खेतीबारी का काम तीन-चार दिन पिछड़ जाएगा। पिछले माह में भी दो दिन ऐसा मौसम हुआ था। मीरगंज के किसान ठाकुर प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिनों से मौसम खराब रह रहा है। बादल छाने, बूंदाबांदी होने और धूलभरी हवा चलने से परेशानी हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.