सीवान, फरवरी 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव निवासी राकेश कुमार सिंह की पुत्री एवं बीटेक की छात्रा अतिशी मयंक की गुरुवार को पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका एमआईटी पुणे से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वर्तमान में पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अतिशी मयंक गुरुवार को किसी आवश्यक कार्य से अपने कॉलेज परिसर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह कुछ दूर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वह अचेत अवस्था में चली गई और कोमा में पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर...