रुडकी, मार्च 12 -- क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से स्थापित भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालत यह है कि अस्पताल अब इलाज केंद्र के बजाय केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में उन्हें केवल रेफर पर्ची थमा दी जाती है। इससे आसपास के गांवों के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं और उन्हें इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हर मरीज को रुड़की ही रेफर किया जा रहा है, तो फिर भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का क्या औचित्य रह जाता है। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे के बाद यहां सिरदर्द की साधारण दवा तक मिलना मुश्किल हो जाता है। भगवानपुर क्षेत्र के करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.