वाराणसी, दिसम्बर 30 -- चौबेपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगवानपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से पुल की मांग कर रहे क्षेत्रीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। पीपा पुल के बन जाने से धौरहरा, भगवानपुर, श्रीकंठपुर, राजवारी, चंद्रावती सहित गाजीपुर जनपद के तेतारपुर, गौरहट, गोरखा समेत कई गांवों के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड के इंजीनियरों ने पुल निर्माण के लिए गांव में मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और तकनीकी पहलुओं की जांच की। इस दौरान क्षेत्र के एमएलसी चंचल सिंह भी मौजूद रहे। इंजीनियरों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, नदी की चौड़ाई और अन्य तकनीकी बिंदुओं का आकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.