मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता लंबे समय से भगवानपुर पुल (ओवरब्रिज) पर छाया अंधियारा जल्द हटेगा। इसको लेकर पुल पर लगी लाइटों की मरम्मत का काम बुधवार से शुरू हो गया। देर शाम नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी मैनेजर रीतेश कुमार भी थे। अहम पहलू यह है कि पिछले साल नवंबर में खरीदे गए स्काई लिफ्टर वाहन के जरिए काम हो रहा है। पुल पर कुल 138 लाइट लगी है, जिसमें अधिकांश लंबे समय से खराब पड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...