वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शहर में सीवेज प्रबंधन को लेकर निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण किया। भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी परिसर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि 15 मार्च से एसटीपी का संचालन सुचारू रूप से शुरू कराएं। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कुमार ने ट्रायल जारी होने की जानकारी दी। इससे पहले सीआर पाटिल ने अस्सी स्थित 50 एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। सीआर पाटिल ने अधिकारियों को जल्द एसटीपी प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया। सीआर पाटिल ने परिसर में कदंब का पौधा रोपा। करीब 20 मिनट परिसर में निरीक्षण के बाद सीआर पाटिल ने लोहता में बन रहे एसटीपी का निरीक्षण किया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.