मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। भगवानपुर आरओबी के पास एक युवक वैशाली एक्सप्रेस से गिर गया। वह सामान लेकर उतर रहा था। उतरने के दौरान वह रेलवे ट्रैक के बगल में गिरा। इससे आंशिक चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे माड़ीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले में अबतक आरपीएफ, रेल थाना व स्थानीय सदर थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.