भगवानपुर: प्रभारी बीईओ ने किया योगदान
बेगुसराय, जुलाई 10 -- भगवानपुर। स्थानीय बीआरसी में प्रभारी प्रखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्र ने शुक्रवार को योगदान किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। शिक्षकों की समस्या दूर करना, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना व सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता होगी। मौके शिक्षक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल कुमार, मो. रईस उद्दीन, अशोक कुमार सिंह, लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा, एमडीएम बीआरपी मो.दाउद आलम, ब्लॉक एमआईएस मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार, कमल कुमार मौर्य आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.