भगवानदीन पुरवा के 36 परिवार बाढ़ के पानी से घिरे
कानपुर, अक्टूबर 5 -- बिठूर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ का पानी कई गांवों से उतर गया, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। बिठूर कटरी के भगवानदीन पुरवा में 36 परिवार अब भी बाढ़ के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। गाँव तक पहुँचने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है और करीब 40 बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं। दूसरी ओर, पानी उतरने के बाद गांवों की गलियों और सड़कों पर जमा कीचड़, गंदगी और सड़ांध ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। गंगा का पानी उतरने के बाद बनियापुरवा, दुर्गापुर, गिल्लीपुरवा, लक्ष्मणपुरवा, चंडीपुरवा और भोपालपुरवा गांवों में जलभराव कम हुआ है। हालांकि, पानी अपने पीछे सड़कों और गलियों में कीचड़ व गंदगी छोड़ गया है। मार्गों पर फिसलन होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। आसपास के खेतों और निचले इलाकों में जमा पानी सड़ांध मार रहा है। भगवानदीनपुरवा जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.