बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बीहट। बरौनी प्रखंड की पिपरादेवस पंचायत के वार्ड 9 स्थित शिव मंदिर परिसर में भगवन नाम संकीर्तन सह रामचरितमानस का पाठ बुधवार की शाम संपन्न हुआ। संकीर्तन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और मनमोहक झांकियों को देखकर लोग भाव विभोर नजर आये। मौके पर डा. अशोक कुमार सिंह, उमेश सिंह, राजयतन सिंह, राजीव कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, त्रिपुरारी कुमार समेत अन्य मौजूद थे। संकीर्तन के बाद हवन भी किया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...