बेगुसराय, मार्च 28 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 26 सफैगतपुर टोला स्थित संत अमरदास ठाकुरबाड़ी में हो रहे भगवन नाम संकीर्तन को लेकर माहौल भक्तिमय है। संकीर्तन के समापन पर भजन संध्या तथा साधु संतों का महाभंडारा होना है। 26 मार्च को शुरू हुए भगवन नाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 922 कुंवारी कन्याओं के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। धर्म ध्वज के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए ठाकुरबाड़ी से कलश यात्रा शुरू होकर सिद्धपीट बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, विश्वनाथ मंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर होते हुए ठाकुरबाड़ी आकर समाप्त हुआ। कलश शोभा यात्रा के मार्ग में जगह जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा का कलश शोभा यात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया। ठाकुरबाड़ी के महंत श्री रामसेवक दास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.