हरदोई, मार्च 3 -- पाली। कस्बे के नए मोहल्ला भगवन्तपुर और आजाद नगर को जाने वाली सड़क पर नाली का गंदा पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र की यह सड़क दो मोहल्लों के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। यहां नालियों की नियमित सफाई और समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। दिलासा राम गुप्ता के मकान के पास नाली का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। यह मार्ग आजाद नगर मोहल्ले में शामिल हुए गांव सांडी खेड़ा तक जाता है। नगर का हिस्सा बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि विकास कार्य होंगे और सड़क व नालियों की स्थिति सुधरेगी, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.