आरा, फरवरी 18 -- -दोघरा में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी भीड़, रामलीला का हो रहा मंचन 7. बिहिया चौरास्ता के पास दोघरा में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ में रामलीला का मंचन करती मंडली। 6. बिहिया चौरास्ता के पास दोघरा में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ में संत श्री देवराहा शिवनाथ दासजी से आशीर्वाद लेते भक्त। बिहिया। निज संवाददाता बिहिया चौरास्ता स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में परम पूज्य त्रिकालदर्शी परम सिद्ध विदेह संत श्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में श्रीविष्णु महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञमंडप की परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काशी के प्रसिद्ध आचार्य पंडित डाक्टर भूपेंद्र पांडे की ओर से यजमानों को हवन कराया गया। हवन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा संतश्री की महाआरती हुई। महाआरती के बा...