बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- वीरपुर,निज संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेगूसराय के द्वारा वीरपुर में 5 दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। कथा वाचिका ब्रम्हाकुमारी राज योगिनी कंचन ने भगवत कथा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि गीता शास्त्र को सर्व शास्त्र शिवभूमि कहा गया है। क्योंकि इस शास्त्र के 18 अध्यायों में ही मानव जीवन की सभी समस्याओं का हल है। कहा कि सनातन संस्कृति के पालन से ही समाज,देश व विश्व का कल्याण हो सकता है। नारी धर्म का कलश होती है इसी लिए धार्मिक अनुष्ठान में कलश यात्रा निकलने की परंपरा है। जीवन के सभी क्षेत्रों में धर्म का पालन जरूरी है। कथा के दौरान गायक प्रिंस कुमार, नंद राजा, अजय कुमार शिवा कुमार, शिवकुमार शर्मा, राम सागर सिंह, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, जय श्री, प्रियंका, काजल, पायल आदि मौजूद थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.