कानपुर, मई 12 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के वंशी निवादा में हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गए। क्षेत्र के बंशीनिवादा हनुमान मंदिर में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास देवी प्रसाद तिवारी ने भागवत कथा सुनाते हुए ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। कहाकि जीव जब सुनीति की उपेक्षा कर अपनी रुचि के अनुरूप आचरण करता है, तो वह धर्म व न्याय के मार्ग से भटक जाता है। बालक को उसकी मां ही सन्मार्ग पर चलने का धर्म प्रशस्त करती है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया ध्रुव चरित्र का वर्णन राजा उत्तनपाद ने अपनी रंज सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का जब तिरस्कार किया तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रम्ह की शरण में जाने की ...