भगवती शरण देवाचार्य महाराज का तिरोभाव महोत्सव मनाया
मथुरा, सितम्बर 24 -- मदन मोहन कुंज में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर गुरुदेव भगवती शरण देवाचार्य महाराज का तिरोभाव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और भक्तों ने सहभागिता कर गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नारद पीठाधीश्वर गद्याचार्य हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक से हुआ। इसके बाद ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर भव्य आरती की गई। वहीं गुरुदेव भगवती शरण देवाचार्य महाराज की चरण पादुकाओं का भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत अभिषेक किया गया।श्रद्धालुओं ने चरण पादुकाओं का पूजन कर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान संतों एवं वक्ताओं ने गुरुदेव के जीवन, भक्ति-साधना, सेवा कार्यों तथा सनातन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.