भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं श्री पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शहर के चिनिया मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर में दिव्य मासिक महाआरती और पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मां गुरुवर जी के जयकारे एवं मंत्र ध्वनि के साथ दिव्य मासिक महाआरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर संगठन के पलामू जिला अध्यक्ष व टीम प्रमुख संदीप पांडेय ने कि यह महा आरती कार्यक्रम का आयोजन आज पूरे देश में प्रत्येक प्रांतों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को गढ़वा के काली मंदिर प्रांगण में दिव्य मासिक महा आरती का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी को मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अंतर्गत ब्योहारी स्थित पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.