भगवती बाग पीड़ित को तत्काल मिले मुआवजा: सपा
आगरा, जुलाई 17 -- एत्मादपुर विधानसभा के शहरी क्षेत्र भगवती बाग (थाना ट्रांस यमुना) में दिनेश शर्मा की हत्या का मामला गरमा रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घटना पर दुख जताया। सपा नेता पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को तत्काल 25 लाख की आर्थिक सहायता के लिए कार्यवाही करे। साथ ही जघन्य हत्याकांड में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा। नेताओं ने परिवार को विश्वास दिलाया कि हर संकट में वह उनके साथ खड़े हैं। न्याय न मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में एत्मादपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, राजपाल यादव, वरिष्ठ नेता पिंकी त्यागी, मधुकर अरोड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.