हल्द्वानी, फरवरी 14 -- भवाली। युवा एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज शनिवार को पालिका मैदान में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला भगवती नाइन और भीमताल वारियर्स के बीच होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर साह ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.