देवरिया, मार्च 28 -- गड़ेर, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र पर शुक्रवार को गड़ेर स्थित जालपा माई मंदिर परिसर में भगवती जागरण, सामूहिक हवन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। भजनों और हवन पूजन से माहौल भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश्वर शाही चुन्नू ने मनन भगवती की आरती कर किया। भगवती जागरण में गायक निरहू निराला, सपना शुक्ला, संजना शर्मा, श्याम सोल्जर, रूपेश, धर्मवीर उजाला ने भजनों से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मदन शाही, पं बलराम पाण्डेय, आशीष तिवारी, राजकुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.