देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र पर शुक्रवार की रात को पथरदेवा के पिपरा दाउद गांव के सम्मे माई स्थान पर भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम और मां भगवती के गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवीअरविंद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह व कृपाशंकर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद गायक नितेश उपाध्याय, राहुल लाल, सपना शुक्ला और अंबरीश छलिया की भक्ति गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। भजन गायकों ने जन्मे राम रघुरइया, पगड़ी से बहार देती, निमिया के डाड़ी, मैं हूं मां का नौकर मइया, जय मां शेरवाली, पहाड़ों वाली मां, जय अंबे काली, घर में बसे राम, आज पधारे हैं राम व राम जानकी बसे हैं ह्रदय में जैसे भजन गाकर श्रोताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.