भगवती चरण को पुण्यतिथि पर याद किया
पिथौरागढ़, मई 29 -- पिथौरागढ़। क्रांतिकारी भगवती चरण की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजली दी गई।नेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. तारा सिंह ने बताया कि क्रांतिकारी भगवती चरण ने भगत सिंह व अन्य साथियों को जेल से छुटाने के लिए बम परीक्षण करते हुए शहीद हो गए। कहा लाहौर से दूर रावी नदी के तट पर बम परीक्षण के दौरान उनका हाथ उड़ गया। अत्यधिक खून निकलने के कारण उन्होंने विदाई ले ली। लीला शर्मा ने कहा कि आजादी के लिए एक से बढ़कर एक लोगों ने बलिदान दिया। हमें उन्हें याद रखना चाहिए। इस दौरान केदार सिंह, शौर्य मेहरा, सुनीता ओली, चेतन भट्ट, रेखा शर्मा, किरण सोराडी, मयंक, आदित्य खोलिया, प्रत्यक्ष तेजस ततराड़ी, सूर्य प्रताप, गर्वित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.