औरैया, मई 8 -- दिबियापुर, संवाददाता। औद्योगिक नगर दिबियापुर के भगवती गंज बाजार में गुरुवार रात एक इलेक्ट्रिक शॉप और गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने आसपास की तीन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आधा दर्जन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बाबू दयाराम नगर निवासी अभिषेक शर्मा भगवती गंज बाजार में लखनापुर निवासी गोविंद सिंह की बिल्डिंग में 'अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स' नाम से बिजली के सामान का थोक कारोबार करते हैं। भूतल पर उनकी दुकान थी, जबकि पहली मंजिल पर एलईडी, वायर, एमसीबी पैनल और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का बड़ा गोदाम बना हुआ था। गुरुवार...