चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर। ऐतिहासिक केरा मेला शुभ घट के साथ शुरू हो गया। शुभ घट के साथ ही मां भगवती केरा मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को केरा मेला को लेकर संचालन समिति समिति के अध्यक्ष विश्वजीत भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए आयोजन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मेला में राज्य के अलावा बिहार, बंगाल ओड़िशा से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। आगामी 13 व 14 अप्रैल को मेला परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके लिए संचालन समिति तैयारी में जुट गई। मेला में किसी प्रकार की अनहोनी ना हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की भी व...