दुमका, मार्च 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय मां भगवती की अराधना के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ जुटी। आदिशक्ति की उपासना के लिए दिनभर माता के भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं संध्याकालीन सत्र में भजन कीर्तन और देवी भागवत की संगीतमय प्रस्तुति की गई, आदिशक्ति माता की महिमा और कथा प्रसंग को सुनने के लिए माता के भक्तों की भीड़, पंडाल में देर रात तक जुटी रही। चौथे दिन की संगीतमय कथा सुनाते हुए पं निरंजन ठाकुर ने वेदखंड का पाठ किया। कथा में पंडित निरंजन ठाकुर, नकुल राउत, किंकर मंडल, बुद्धदेव मंडल, दिलीप दत्ता शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में सुभाष मंडल, चंडी मंडल, रति देवी, लाखो देवी, प्रिंस कुमार साह, रेखा मोहन, सिया कुमारी, टुनटुन मंडल, आशीष चौधरी, ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.