हाजीपुर, अप्रैल 23 -- वैशाली,संवाद सूत्र। वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार राय उक्त गांव निवासी फुलदेव राय का पुत्र था। स्थानीय मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल कुमार राय ने बताया कि युवक घर से बाहर दरवाजे पर जैसे हीं निकला उपर से गुजर रहा सर्विस वायर टूटकर उसके शरीर पर गिर गया। सर्विस वायर का कॉवर वायर पुरी तरह से गल चुका था। जिस कारण अंदर का तार बाहर आ चुका था। करंट की चपेट में आते हीं उसकी मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- बांका: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक तीन भाई में दुसरा था जो मजदूरी कर परिवार वालों का भरण-पोषण किय...