नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को मोहाली में 801 नवनियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही उनकी सरकार के कार्यकाल में दी गई सरकारी नौकरियों की संख्या 71,777 हो गई। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा बताते हुए कहा कि सभी नियुक्तियां बिना कैश और सिफारिश के मेरिट के आधार पर की गई हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले सप्ताह 600 और युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए ईमानदारी से लोगों की सेवा करने की अपील की। उन्होंने इसे परिवारों के लिए खुशी का अवसर बताया।मेरिट से भर्ती का दावा सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 801 परिवारों के लिए यह दिन खुशी और भावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र परिवारों के लिए उ...