भगवंत मान ने वीडियो को बताया फर्जी, मास्क के इस्तेमाल का दावा
नई दिल्ली, जून 26 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को दावा किया कि उनसे जुड़ा विवादित वीडियो फर्जी है और इसे उनका चेहरा जैसा दिखने वाला मास्क लगाकर बनाया गया। मोहाली में प्रेसवार्ता के दौरान मान ने आरोप लगाया कि यह वीडियो कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक होटल में शूट किया गया और इसके पीछे कनाडा में मौजूद जगमन समरा नाम का व्यक्ति है। मान ने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के चेहरे, गर्दन और शरीर की बनावट उनसे मेल नहीं खाती। उन्होंने दावा किया कि उनके गले पर बचपन के ऑपरेशन का निशान हमेशा दिखाई देता है, जबकि वीडियो में वह निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मास्क की रेखाएं और चेहरे की बनावट साफ नजर आती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि "फर्जी वीडियो" का सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.