भगवंत मान ने राज्यपाल से जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग की
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवारा की बुजुर्ग और बीमार मां की हालत गंभीर है और 31 साल बाद उनके अपने बेटे से मिलने की उम्मीद जगी है। पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से अपील की कि हवारा की मां की खराब होती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पैरोल के अनुरोध पर जल्द विचार किया जाए। मान ने कहा कि हवारा की मां उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और फिलहाल अर्ध-बेहोशी की अवस्था में हैं। उन्होंने मानवीय आधार पर हवारा को अपनी मां से मिलने की अनुमति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की सुनवाई दिल्ली में चल रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.