भगवंत मान को बचाने के लिए पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 24 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कथित आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को लेकर मचे राजनीतिक और धार्मिक घमासान के बीच एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस ने एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पंजाब पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो को फर्जी साबित करने वाली एक मनगढ़ंत फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के लिए विशेषज्ञ को 10 लाख की रिश्वत दी थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर अंकित और अरुण नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस एफआईआर में पंजाब सरकार के दो बड़े अधिकारियों का भी जिक्र है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक कथित वीडियो क्लिप वायरल हुआ। सिखों की सर्वोच्च धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.