इस्लामाबाद, नवम्बर 6 -- पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि यदि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां आना चाहते हैं, तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की संभावित यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। खान ने कहा कि यदि वह (मान) देश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी। सज्जाद ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देती है या नहीं, यह पूरी तरह अलग मामला है। मान ने 23 अक्टूबर को कहा था कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया थ...