उन्नाव, जनवरी 26 -- सुमेरपुर। क्षेत्र के कस्बा भगवंतनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रसारण के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने शिशु रोग, स्त्री रोग, जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग के सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवाएं दी। मन की बात प्रसारण सुनने पहुंचे क्षेत्रीय लोगों, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। फोटो-10 मोदी जी के मन की बात प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पंजीकरण कराते मरीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...