गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित युवा चेतना वाटिका में पौधरोपण किया गया। शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा चेतना समिति के पदाधिकारियों ने एवोकाडो का पौधा रोपकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार, भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह, युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह आदि ने सहभागिता की। मान्धाता सिंह ने कहा कि भगत सिंह का व्यक्तित्व केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके विचार समाज में जागरूकता, जिम्मेदारी और बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News...