पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भगत सिंह विचार यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक शौर्य राय ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे रंगभूमि मैदान से शुरू होगी। विचार यात्रा रंगभूमि मैदान से निकलकर थाना चौक, गिरिजा चौक, जिला स्कूल रोड और भट्ठा बाजार होते हुए आरएन साह चौक पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 29 सितंबर तक भगत सिंह विचार रथ, चलते-फिरते पुस्तकालय और युवा संवाद के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए युवाओं और आम लोगों तक भगत सिंह के विचारों एवं उनके सामाजिक सरोकारों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: जयंती पर शहीद ए आजम को किया याद यह भी पढ़ें...