हरिद्वार, सितम्बर 28 -- शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा और हाईवे स्थित 23 मार्च पार्क में माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भगत सिंह का त्याग, साहस और देशप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। वरिष्ठ नेता वरुण बालियान और पूर्व महानगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने सामाजिक न्याय, समानता और शोषणमुक्त भारत के उनके सपने को याद किया। महानगर महासचिव राजीव भार्गव व तरुण व्यास, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जागरिया, युवा नेता अयान सैफी और शहाबुद्दीन अंसारी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे, शिक्षा और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर...