भगत सिंह चौक पर भाजपाइयों ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन
पाकुड़, जुलाई 25 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड के युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और कथित घोटालों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के आह्वान पर पूरे राज्य के प्रत्येक जिले में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम पाकुड़ के शहीद भगत सिंह चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला फूंका। जिला महामंत्री रूपेश भगत ने आरोप लगाया कि राज्यों में छात्रों पर हो रहे पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की चुप्पी उनका दोहरा चरित्र दिखाता है। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में भाजपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.