भगत सिंह चौक और झील क्षेत्र से चोरी हुईं बाइकें
रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर। शहर में दो अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी होने के मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुभाष कॉलोनी निवासी सलमान अली ने बताया कि 25 मार्च 2026 की रात उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके07 डीक्यू 0448 को भगत सिंह चौक स्थित कट एंड केयर सैलून के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन बाइक गायब मिली। वहीं आदर्श बंगाली कॉलोनी निवासी दीपक सरकार ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर 2023 की रात उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूके06 बीबी 4526 झील क्षेत्र के पास खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- भगत सिंह चौक और झील क्षेत्र से चोरी हुईं बाइकें एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.