मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को मुंगेर की सड़कें देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और भगत सिंह विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'युवा अधिकार मार्च' निकाला गया। यह मार्च स्थानीय शहीद स्मारक से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक पहुंचा, जहां युवाओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मार्च के दौरान युवाओं ने "शहीदों का पैगाम जारी रखना है संग्राम" और "अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद" जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए नेता सुमित यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को रोजगार और पक्की नौकरी की सख्त जरूरत है, लेकिन सरकार देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.