गिरडीह, सितम्बर 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के देश के प्रति समर्पण और बलिदान को याद किया। पूर्व विधायक यादव ने कहा कि भगत सिंह का पूरा जीवन देश की आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को देश कभी भूला नहीं सकता। जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्...