भगत सिंह की 119वीं जयंती पर निकाला जुलूस
मुंगेर, सितम्बर 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी हवेली खड़गपुर की ओर से जुलूस और सभा का आयोजन किया गया। जुलूस का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष ईशु यादव और सचिव रमन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क और नंदलाल बसु चौक होते हुए झील रोड स्थित संस्कृत विद्यालय मैदान पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल लोग इंकलाब जिंदाबाद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह अमर रहें, भगत सिंह के संदेशों को गांव-शहर में फैला दो, भगत सिंह की जीवनी को स्कूली पाठ्य पुस्तकों में शामिल करो और 28 सितंबर को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो जैसे नारे लगा रहे थे।छात्राओं यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन के खिलाफ बढ़ते अपराध पर रोक लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.