आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के सिरूम में मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से शहीद भगत सिंह स्मृति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों के बीच आयोजित सामान्य अध्ययन और गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये गए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्रांतिकारियों के विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रवींद्रनाथ मछुआ, पप्पू चंद्र प्रमाणिक,अनंत महतो, आशुदेव महतो, विरेन महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...