गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान में रविवार को यज्ञ किया गया। यज्ञ ओमपाल शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। मंत्री बिजेंद्र आर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। आदित्य, यश और रुद्र ने भगत सिंह के जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं का वर्णन किया। सुरेश आर्य ने युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...