भगत सिंह की जयंती पर मजदूर संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- पंतनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व ठेका मजदूर कल्याण समिति की ओर से यूनियन कमेटी हॉल में सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों व संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह मजदूर-मेहनतकश वर्ग की पूर्ण आजादी, सामाजिक समानता और सांप्रदायिक एकता के पक्षधर थे। उन्होंने वर्तमान में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ठेका प्रथा, निजीकरण और श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर चिंता जताई। वक्ताओं ने मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सभा में राशिद, मनोज, श्रवण कुमार, भरत यादव, अर्जुन सिंह, माधव प्रसाद, रामानंद यादव, सुभाष, भूपेंद्र, मीना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.