लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरदोई से सुयश कपूर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की चरण पादुका लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने चरण पादुका के दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के आयोजक शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति जसपाल सिंह पाली ने बताया कि हर वर्ष शहीद दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार विशेष रूप से भगत सिंह की चरण पादुका मंगवाई गई, जिससे लोगों को उनके दर्शन का अवसर मिल सके। सुयश कपूर ने बताया कि वह निजी बैंक में कार्यरत हैं और यह चरण पादुका उन्हें बाबा जयदेव कपूर को असेंबली बम कांड के दौरान स्वयं भगत सिंह द्वारा दी गई थीं। तब से यह पादुका उनके पास सुरक्षित हैं। हरदोई में भी लोग उनके आवास पर पहुंचकर दर्शन करते हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.