शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं यूथ फाउंडेशन की संयुक्त बैठक का आयोजन नीलकमल जिला प्रभारी भाकपा के आवास पर किया गया। बैठक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर उनके विचारों और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशंकर लाल ने कहा कि आज ही के दिन शहीद भगत सिंह को साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बैठक में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान पद्मावती, अवनीश और अजय गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...