रामपुर, मार्च 23 -- सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में युवाओं ने एकत्र होकर आजादी के नायक शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के समय अंग्रेजी हुकूमत का डटकर सामना करने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। सौरभ गुलाटी, धर्मवीर लोधी, विकल श्रीवास्तव, जीतू, गुरदीप,गौरव सैनी, श्याम, बॉबी, ईश्वर, विशाल, राजकुमार, दीपक,शिवा कश्यप, तुषार सक्सेना, आर्यन, आज़ाद, सोनू राजपूत, विष्णु, कृष्णपाल, अमित, अर्पित, शुभम् सैनी और सैकड़ों युवा मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...