आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को भारत रक्षा दल की ओर से नेहरू हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन कर उनकी वीरता पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ पथरू यादव एडवोकेट, इंदल चौहान, राजीव श्रीवास्तव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान शहीदों के वीरता का बखान किया गया। इस दौरान डॉक्टर संतोष सिंह, डॉक्टर जावेद, साक्षी पांडेय, डॉक्टर मुश्ताक अहमद, राजकुमार आशीर्वाद, अजय यादव, रामाधीन सिंह, मनीष गुप्ता को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि समाज से अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार, जातिवाद मिटाने में अपनी भूमिका तय करें। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।फरिहा संवाददाता के अनुसार, निजाम...